वाराणसी:
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के कुशल निर्देशन एवं उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस वर्ष की थीम “जलवायु कार्रवाई” (Climate Action) “#NowForClimate” पर आधारित रही। सेनानायक ने स्वयं फलदार पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम में वाहिनी के समस्त कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण के उपरांत उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव की अगुवाई में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में वाहिनी के जवानों एवं बैंड टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरित आवरण में वृद्धि करना तथा जवानों एवं आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
















