लखनऊ में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी की मजबूत राजनीतिक उपस्थिति, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की महत्वपूर्ण मुलाकात;

जौनपुर जनपद जौनपुर की राजनीति में सक्रिय और जनसरोकारों के प्रति समर्पित पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने आज राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के..

जौनपुर

जनपद जौनपुर की राजनीति में सक्रिय और जनसरोकारों के प्रति समर्पित पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने आज राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट नहीं बल्कि जनहित, संगठन की मजबूती और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने जौनपुर जनपद के विकास, युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं, सड़क, शिक्षा एवं रोजगार जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया तथा प्रदेश के समग्र विकास को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने भी जनपद जौनपुर की राजनीतिक, सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में गहरी रुचि दिखाई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। दोनों नेताओं के बीच हुई सकारात्मक चर्चा को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है। कि दिनेश चौधरी की यह मुलाकात उनके बढ़ते जनसंपर्क, सक्रिय राजनीतिक भूमिका और संगठन में मजबूत पकड़ को दर्शाती है। जौनपुर की जनता के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लगातार उन्हें प्रदेश स्तर की राजनीति में एक सशक्त पहचान दिला रही है।

जनपद के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस मुलाकात को जौनपुर के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए आशा व्यक्त की है। कि आने वाले समय में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को नई गति मिलेगी।

जनसेवा, विकास और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ पूर्व विधायक दिनेश चौधरी लगातार जनता की आवाज को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जो उन्हें जनपद की राजनीति में एक अलग और विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।

रिपोर्ट : सुरेश कुमार शर्मा

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed