गायत्री स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक सौरभ ने किया शुभारंभ;

वाराणसी रामनगर के तपोवन स्थित गायत्री स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण का शुभारंभ वाराणसी कैंट विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सौरभ..

वाराणसी

रामनगर के तपोवन स्थित गायत्री स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण का शुभारंभ वाराणसी कैंट विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया।

विगत कई वर्षों से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पुराना मिर्जापुर एवं वारीगाड़ी की टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस कराया तथा मैच का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि जीतने वाली टीम को अपनी सफलता का अहंकार नहीं करना चाहिए और हारने वाली टीम को निराश होने के बजाय आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।

विधायक सौरभ ने कहा कि क्रिकेट सहित सभी खेल स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। खेल हमारे शरीर को सक्रिय रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस दौरान गायत्री क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष रितेश राय ने क्रिकेट पिच के रखरखाव एवं सुधार की आवश्यकता विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पिच को बेहतर बनाने हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा भविष्य में भी खेल गतिविधियों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, ऋषभ सिन्हा, अनुराग श्रीवास्तव, पंकज पांडे, रिशु सिंह, राम पांडे, श्याम पांडे, रोहित कसेरा, युवराज, अमन पटेल, जितेंद्र सिंह उमेश वाल्मीकिसहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed