वाराणसी:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का 54वां जन्म दिवस पुराने रामनगर स्थित मॉर्डन लॉन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन रंजय सिंह ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, मनीष सिंह सन्नी, सुनील सिंह राजपूत, विकाश सिंह, दीपक चौहान, वीरेंद्र चौहान, सुनील श्रीवास्तव, पीयूष, शुभम, पवन सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और सुशासन की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
रिपोर्ट : सुनील सिंह राजपूत
















