ग्राम पंचायत मनऊर में जल अर्पण दिवस समारोह 2026 का हुआ आयोजन;

मीरजापुर: दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत-मनऊर, विकास खंड-जमालपुर, मीरजापुर में पंचायत भवन पर जल जीवन मिशन गोठौरा,..

मीरजापुर:

दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत-मनऊर, विकास खंड-जमालपुर, मीरजापुर में पंचायत भवन पर जल जीवन मिशन गोठौरा, जमालपुर, मीरजापुर के सिनियर इंजीनियर रविशंकर सिंह द्वारा अपनी टीम के सुपरवाइजर शिवम्, ओमप्रकाश कौशल, सुनील गुप्ता एवं फीटर जगदीश कुमार, हेल्पर बाबुलाल, कमलेश के साथ जल अर्पण दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया गया।

इस समय टीम के प्रयास से ग्राम पंचायत-मनऊर में पेयजल का आपूर्ति सुचारू रूप से किया जा रहा है।

इस अवसर पर अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जयचंद चौहान, योगेश कुमार सिंह, अमीत कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बसंत कुमार सिंह, एंजल, वीर प्रताप सिंह, युग, आरू, सुबास, नखड़ू साव आदि लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सिनियर इंजीनियर रविशंकर सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को”जल-शपथ“भी दिलाया गया,जो इस प्रकार है – हम जल का सम्मान करेंगें और उसका सदुपयोग करेंगे। हम पेड़-पौधों को लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे ताकि जल श्रोत सुरक्षित रहें।

हम नदियों, तालाबों, कुओं एवं अन्य जल श्रोतों को स्वच्छ और संरक्षित रखेंगे। हम पानी की एक-एक बूंद बचानें और दूसरों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे।

हम स्वच्छ, सुरक्षित और निरंतर जल आपूर्ति के लिए सहयोग करेंगे तथा जल जीवन मिशन को सफल बनाएंगे।

जल है तो कल है, पेड़ है तो प्राण है”- आइये मिलकर प्रकृति और जल की रक्षा करें।

रिपोर्ट : आनंद यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed