.वाराणसी:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री रामेश्वर फिलिंग स्टेशन एवं श्री रामेश्वर पैराडाइज रिसॉर्ट परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक श्याम केशरी एवं सीमा केशरी के तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 36वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय रहे।

उन्होंने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. उत्कर्ष केशरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रामाश्रय सिंह, डॉ. तेजबली सिंह, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. आर.एस. केशरी, इंजीनियर उद्भव केशरी, जीत सिन्हा, उत्तम चौधरी, अमूल सिन्हा, मधुकर पाण्डेय, नुरुल शेख, शुभम यादव, अखिल पोद्दार, आशा गुप्ता, आर. पी. सिंह, अनिल सिंह, कुमार सम्वत, गौरव श्रीवास्तव, मनीष प्रताप, डॉ. विजयानंद, अजय श्रीवास्तव, लवकुश, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल, अनूप मिश्रा, विनय सिंह, आनंद, नरेन्द्र तिवारी, विशाल गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, राजकुमार प्रजापति सहित अनेक समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा जनमानस को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
















