वाराणसी:
जीआरपी कैंट थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए विभिन्न मामलों में बरामद 310 एंड्राइड मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।

बरामद सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपये आंकी गई है।
मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल धारकों ने जीआरपी कैंट पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमें हमारा मोबाइल मिल गया, यह बहुत ही खुशी की बात है। इसके लिए कैंट जीआरपी प्रभारी एवं सीओ जीआरपी सर्किल प्रभारी को हम तहे दिल से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद देते हैं।

जीआरपी के आला अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जो लोग अपना मोबाइल लेने नहीं आ पाए हैं, उन्हें सूचित कर उनका मोबाइल दे दिया जाएगा। पुलिस लगातार सर्विलांस और तकनीकी मदद से खोए/चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर रही है।
जीआरपी पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है।
रिपोर्ट : विवेक कुमार यादव
















