दुर्गाकुंड चौकी पुलिस की तत्परता से महिला का खोया मोबाइल दो घंटे के भीतर बरामद;

वाराणसी: आंध्र प्रदेश के जिला विजयनगरम के पार्वतीपुरम क्षेत्र की निवासी मंगममा श्रीनिवास्तू का मोबाइल फोन वाराणसी भ्रमण के दौरान कहीं गुम हो गया था।..

वाराणसी:

आंध्र प्रदेश के जिला विजयनगरम के पार्वतीपुरम क्षेत्र की निवासी मंगममा श्रीनिवास्तू का मोबाइल फोन वाराणसी भ्रमण के दौरान कहीं गुम हो गया था। मोबाइल खो जाने से महिला काफी परेशान हो गईं और उन्होंने तत्काल दुर्गाकुंड चौकी पुलिस से संपर्क कर अपनी समस्या बताई।

सूचना प्राप्त होते ही दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी रंजीत कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की दुर्गाकुंड चौकी पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय प्रयासों के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन एवं संबंधित गतिविधियों का पता लगाया गया। पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप मात्र दो घंटे के भीतर महिला का खोया हुआ मोबाइल सकुशल बरामद कर लिया गया।

अपना मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली और दुर्गाकुंड चौकी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना के कारण उन्हें अपना मोबाइल शीघ्र वापस प्राप्त हो सका।

इस सराहनीय कार्य से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। दुर्गाकुंड चौकी पुलिस द्वारा समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई का यह उदाहरण पुलिस की जनहित एवं नागरिक सहायता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की है।

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed