जौनपुर: मां धर्मा देवी फाउंडेशन ने पेश की मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का जज्बा;

जौनपुर, 14 जून 2026 इंसान की सबसे बड़ी पहचान उसका पद या पैसा नहीं, बल्कि दूसरों के दर्द को समझने वाला दिल होता है। इसी..

जौनपुर, 14 जून 2026

इंसान की सबसे बड़ी पहचान उसका पद या पैसा नहीं, बल्कि दूसरों के दर्द को समझने वाला दिल होता है। इसी सोच को साकार करते हुए “मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट” ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की।

वाजिदपुर तिराहा स्थित उजाला ब्लड बैंक में फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानव सेवा का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “आज भी जौनपुर में कई बार रक्त की जरूरत पर लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है। समय पर रक्त न मिलने से परिवारों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी पीड़ा को महसूस करते हुए मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट छोटे-छोटे प्रयासों से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।”


भावुक होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अगर जौनपुर की जनता का प्यार और सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो फाउंडेशन आने वाले समय में और बड़े स्तर पर समाज सेवा के कार्य करेगा। उन्होंने कहा, “लोग अक्सर अपने लिए जीते हैं। लेकिन जब इंसान किसी दूसरे की जिंदगी बचाने के लिए, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए जीता है, तो उस जीवन का आनंद ही कुछ और होता है।”

श्री शर्मा ने जौनपुर के मीडिया बंधुओं का विशेष आभार जताया और कहा कि मीडिया समाज की आवाज है। उनके सहयोग से सेवा कार्यों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि फाउंडेशन के सेवा कार्य सभी के समर्पण और विश्वास का परिणाम हैं।

रक्तदान शिविर के दौरान लोगों में सेवा और मानवता का अद्भुत उत्साह दिखा। कई चेहरों पर संतोष था कि उनके रक्त की कुछ बूंदें किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद बन सकती हैं।

मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्टका यह प्रयास सिर्फ एक रक्तदान शिविर नहीं, बल्कि जौनपुर की धरती पर मानवता, संवेदना और सेवा भावना की नई कहानी लिखने का प्रयास है।

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed