मोतिहारी, 12 जून 2026
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनसुराज विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन द्विवेदी ने मोतिहारी में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यह चुनाव केवल बांकीपुर का नहीं, पूरे देश-दुनिया की नजर इस पर टिकी है।
उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर उपचुनाव भाजपा के लिए जनता की नाराजगी का बड़ा संदेश होगा। “अगर भाजपा जीतेगी तो बिहारियों की उम्मीद और उनके सपनों की हार होगी। भाजपा का गढ़ होने के बावजूद बांकीपुर विधानसभा की जनता अब तक विकास से वंचित है। ऐसे में जनसुराज की जीत में ही बिहारियों की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है,” द्विवेदी ने कहा।
राजन द्विवेदी ने बताया कि इस उपचुनाव पर पूरे बिहार की निगाहें टिकी हैं।
प्रेस वार्ता में जनसुराज विचार मंच प्रदेश वर्किंग कमेटी मेंबर नरेन्द्र झा, पूर्वी चंपारण जिला जनसुराज पार्टी अध्यक्ष रवींद्र कुमार बेरुवार, महासचिव अभय कुमार शर्मा, विचार मंच के जिला अध्यक्ष लव कुमार यादव, उपाध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अमरजीत सिंह
















