काशी के लाल राहुल यादव के सम्मान में आज अभिनंदन समारोह, निकलेगा विजय जुलूस;

वाराणसी, 12 जून 2026 काशीवासियों के लिए गर्व का क्षण। काशी के होनहार हॉकी खिलाड़ी राहुल यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 में शानदार..

वाराणसी, 12 जून 2026


काशीवासियों के लिए गर्व का क्षण। काशी के होनहार हॉकी खिलाड़ी राहुल यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 में शानदार खेल का प्रदर्शन कर भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई है।

राहुल की इस उपलब्धि के सम्मान में आज अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 1:00 बजे बीएचयू गेट स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भव्य जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस ट्रामा सेंटर, छित्तुपुर होते हुए सीर गोवर्धनपुर तक जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर काशी के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी का स्वागत करेंगे और टीम इंडिया की गौरवशाली जीत का जश्न मनाएंगे। 🇮🇳🏑

जारीकर्ता:

अमन यादव

मो. 9044787876

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed