वाराणसी, 12 जून 2026
काशी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी को रामनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
पीड़िता की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और महज एक दिन के अंदर उसे दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था और छेड़छाड़ कर रहा था। इससे पीड़िता मानसिक दबाव में थी।
रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में कानून का खौफ दिखा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल
















