चकिया में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सक्रिय, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

चकिया, 14 अप्रैल 2026 नगर के व्यापारियों की लगातार बढ़ती समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पहल करते हुए मंगलवार को..

चकिया, 14 अप्रैल 2026

नगर के व्यापारियों की लगातार बढ़ती समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पहल करते हुए मंगलवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

ज्ञापन में संगठन ने बताया कि स्मार्ट बिजली मीटरों में तकनीकी खामियों के कारण व्यापारियों और उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक भी व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके अतिरिक्त, नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों के लंबे समय से बंद होने पर संगठन ने चिंता जताई और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उन्हें जल्द चालू कराने की मांग की।

साथ ही, शमशेर ब्रिज के पास स्थित जर्जर दो मंजिला सार्वजनिक शौचालय को हटाकर वहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने तथा नए शौचालय निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण व्यापारिक माहौल प्रभावित हो रहा है और आम जनता को भी असुविधा हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इन मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर विष्णु जायसवाल, मनोज चौहान, अंकित मद्धेशिया, नवसाद खान, दीपक चौहान, हिमांशु मोदनवाल, सोनू जायसवाल, प्रिंस गुप्ता एवं मनोज चौरसिया सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

ज्ञापन उपजिलाधिकारी/ जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को सौंपा गया। संगठन ने विश्वास जताया कि प्रशासन शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान करेंगे

रिपोर्ट – राजू चौहान

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed