मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान;

जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान..

जौनपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शक्ति मोबाइल एवं मिशन शक्ति टीम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति जागरूक कर रही है।

जनपद के समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों एवं मिशन शक्ति टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा उपायों तथा नवीन कानूनों भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की जानकारी दी।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच और बैड टच की पहचान, महिला अधिकारों तथा महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की छेड़खानी या अभद्रता की स्थिति में भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा नजदीकी थाने में संपर्क करें।

पुलिस टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी देते हुए महिलाओं से स्वयं नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

अभियान के दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में निर्भीक होकर अपनी बात रख सकें।

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed