चकिया (चंदौली)
चकिया नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित भाजपा नेता शुभम मोदनवाल के प्रतिष्ठान पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के विकास, सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी तथा आत्मनिर्भर भारत से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता शुभम मोदनवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में विजय यादव, महेश सोनकर, शमशेर चौहान, सुनील सोनकर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : शुभम मोदनवाल
















