डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर नमामि गंगे ने दिया स्वच्छता का संदेश;

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सामने घाट पर चला स्वच्छता अभियान – स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है..

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सामने घाट पर चला स्वच्छता अभियान

स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है का संदेश देकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नमामि गंगे ने सामने घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।

स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने के आह्वान के बीच नवनिर्मित सामने घाट पर इधर-उधर बिखरे पॉलीथिन, कूड़े-करकट, कपड़े और अन्य गंदगी को समेट कर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों से गंदगी न करने की अपील की।

टीम ने नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में भारतीय संविधान के अनुरूप स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में रहने के अधिकार का संदेश देकर सामने घाट पर उपस्थित नागरिकों के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया।

श्रमदान के बाद राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर हम संकल्प लें कि स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करेंगे। राष्ट्र और गंगा के प्रति हम सभी की जिम्मेदारी है।

गंदगी न हो इसका ध्यान हमें स्वयं रखना होगा। स्वस्थ वातावरण से स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है।

आयोजन के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, के.के. सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, उषा सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, कांति सिंह, रेखा सिंह व अन्य स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed