जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति;

जौनपुर: जौनपुर जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर..

जौनपुर:

जौनपुर जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर ने 17 चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं समायोजन कर दिया है। शासन एवं महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देशों के अनुपालन में जारी इस आदेश से स्वास्थ्य विभाग में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है। कि इस प्रशासनिक व्यवस्था से विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। नई तैनातियों के माध्यम से चिकित्सकों की विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित चिकित्सा अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया है। ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

जनपद के स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है। कि नई तैनातियों से चिकित्सा व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

स्वास्थ्य विभाग में इस महत्वपूर्ण फेरबदल को जनहित में उठाया गया सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है। कि इससे अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

रिपोर्ट : सुरेश कुमार शर्मा

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed