रामनगर, वाराणसी
डेकोथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल, रामनगर वाराणसी द्वारा दिनांक 31 मई 2026 को भव्य बेल्ट टेस्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र ओम वाटिका, बजरंग नगर कॉलोनी, भीटी, रामनगर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया।

इस बेल्ट टेस्ट में मुगलसराय से विशेष रूप से आमंत्रित एग्जामिनर गुड्डू सैनी उपस्थित रहे।
उन्होंने बच्चों की परीक्षा अत्यंत अनुशासन एवं कड़ाई के साथ सम्पन्न कराई। बच्चों ने कराटे तकनीक, फिटनेस, संतुलन, आत्मरक्षा एवं अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
शौर्य, श्रुति भारद्वाज, सौम्या यादव, सियांश कुमार, रितेश कुमार, हर्षित प्रजापति, आंचल, आर्यन, हर्ष सिंह आदि बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए येलो बेल्ट प्राप्त किया।
ऑरेंज बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
अभिजीत, अभिमानशी, अभिप्रिया, युराज भट्ट, संध्या कुमारी कन्नोजिया, सौम्या साहू, अंकिता चौहान, शिक्षा मौर्या, खुशी शर्मा, इक्षा मौर्य, जागृति, रिया, कुमार अस्तित्व एवं विकास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑरेंज बेल्ट हासिल किया।

ग्रीन बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
रुद्रांश सिंह, विशाल तिवारी, अदिति प्रियदर्शी, दिव्या पांडे, प्रखर पांडे एवं अन्वी सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्रीन बेल्ट प्राप्त किया।
ब्लू बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
चानु कुमारी सागर एवं अंशु यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू बेल्ट प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
सीनियर कैटेगरी
सीनियर वर्ग में फोर्थ क्यू ब्राउन बेल्ट के लिए लाली एवं करण तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में कुल लगभग 35 बच्चों ने बेल्ट परीक्षा में भाग लिया तथा सफलतापूर्वक अपनी-अपनी बेल्ट प्राप्त की। एकेडमी के प्रशिक्षकों ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एकेडमी के हेड कोच सौरभ केसरी एवं स्वाति जायसवाल ने बताया कि डेकोथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल केवल कराटे ही नहीं बल्कि किकबॉक्सिंग, बॉक्सिंग, सेल्फ डिफेंस, योगा एवं अन्य कई प्रकार की मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण बच्चों को प्रदान करता है, जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को आत्मरक्षा, अनुशासन एवं फिटनेस से जोड़ने के लिए आज ही विद्यालय से संपर्क करें।
डेकोथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल
रामनगर, वाराणसी
रिपोर्ट : सौरभ केसरी
















