नारी शक्ति वंदन विधानसभा सम्मेलन का हुआ आयोजन

चकिया/चंदौली क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि..

चकिया/चंदौली

क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कैलाश आचार्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुषमा गिरी एवं जिला कोषाध्यक्ष आरती जायसवाल शामिल रहीं।

इस दौरान अपने संबोधन में विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि नारी शक्ति हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और नारी शक्ति बंधन अधिनियम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, देश उतना ही सशक्त बनेगा।

जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए ऐसे सम्मेलन आवश्यक हैं। हमें समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना होगा।

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। संगठन महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम की संयोजक सभासद ज्योति गुप्ता रहीं, जिनके नेतृत्व में सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मीना विश्वकर्मा एवं अनीता शर्मा ,सोनाली जायसवाल,नीलम ओहरी, प्रमिला शुक्ला, सुनीता कुमारी, सुशीला गुप्ता, कीर्ति त्रिपाठी मौजूद रही। संचालन पूजा जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सशक्तिकरण एवं समाज में उनकी भागीदारी को लेकर जागरूक किया गया।

रिपोर्ट – शुभम मोदनवाल

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed