बरेका में डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ का विरोध प्रदर्शन, 29 मई को धरने का ऐलान;

वाराणसी: भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर 22 से 29 मई तक चल रहे विरोध पखवाड़े के तहत सोमवार को बरेका में डीएलडब्ल्यू मजदूर..

वाराणसी:

भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर 22 से 29 मई तक चल रहे विरोध पखवाड़े के तहत सोमवार को बरेका में डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। बीएलडब्ल्यू में सरेंडर किए जा रहे पदों को रोकने, आउटसोर्सिंग बंद करने, खाली पदों को भरने, निजीकरण रोकने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की।

महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी कारखाने के मुख्य द्वार से जुलूस की शक्ल में निकले। पूरे कारखाने में जागरूकता पम्पलेट बांटे गए। कर्मचारियों को 29 मई को बरेका कारखाने के पश्चिमी द्वार पर एक दिवसीय धरने में शामिल होने के लिए जागरूक किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने बीएलडब्ल्यू में पद सरेंडर करने पर रोक, आउटसोर्सिंग बंद करने, रेलवे में खाली पड़े पदों को जल्द भरने, निजीकरण की प्रक्रिया रोकने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई।

विरोध प्रदर्शन में राकेश पाण्डेय विभाग प्रमुख काशी विभाग बीएमएस, नवीन सिन्हा, नरेंद्र मिश्र, अखिलेश सिंह, सुकेश सिन्हा, रवि सिंह, सतीश पाठक, हिमांशु रंजन, जय प्रकाश, पवन राय, अश्वनी यादव, अजय सिंह, अखिलेश राय समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।_

रिपोर्ट : विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed