मीरजापुर, 26 मई 2026
आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मीरजापुर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में सोमवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा/बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आपात व विषम परिस्थितियों में बलवाइयों, अराजकतत्वों व गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने की ट्रेनिंग दी गई।

ड्रिल के दौरान दंगों से निपटने के लिए शस्त्रों व उपकरणों की क्रियाशीलता जांची गई। जवानों को विषम हालात में की जाने वाली कार्रवाई का अभ्यास कराया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस मॉक ड्रिल में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी से लेकर रिक्रूट आरक्षी तक शामिल हुए।
रिपोर्ट : राहुल मोदनवाल
















