बबेरू –
अखिल भारतीय यादव महासभा बांदा के तत्वाधान में यशश्वी प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव, बबेरू के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष डी आर यादव के संयोजन में वीरता और शौर्यता के पर्याय बुंदेलखंड की धरती पर जन्में महान योद्धा ‘आल्हा‘ जी की जयंती मटेहना मुड़वारा स्थित यमुना नदी के तट पर प्रसिद्ध भादे बाबा के दिव्य स्थान पर विधानसभा बबेरू क्षेत्र के औदहा प्रधान राकेश यादव जी व अरवारी प्रधान ललक यादव के नेतृत्व सम्पन्न हुई।

तो वहीं दूसरी तरफ कमासिन ब्लॉक की ग्राम पंचायत दतौरा में प्रधान विजयपाल सिंह यादव के फार्महाउस में भी सैकड़ों लोगों के बीच वीर ” के जय जयकार उद्घोष कर जयन्ती मनाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पूर्वज ‘आल्हा’की वीर गाथा का जिक्र करते हुए “बड़े लड़ाईया महोबा वाले, खनक खनक बाजे तलवार।रण के डंका बाजन लागे, सज गए अहिरन के सरदार।।” अपने जीवन में ” ऊदल लड़े सभी 52 युद्धों में विजय रहने वाले, वीरता और पराक्रम के प्रतीक यदुवंशी क्षत्रिय वीर अहीर आल्हा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। और भाइयों की एकता की मिसाल का जिक्र किया एकता में शक्ति है समाज को एक सूचना की रोने के लिए चिंतन मंथन शिविर के माध्यम से जागरूक किया समाज नशा मुक्ति जीवन को अपनाए एवं युवाओं को शिक्षा संस्कार की ओर अग्रसर होने के लिए सभी से शपथ दिलवाई।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी चुनवाद यादव पूर्व प्रधान दांदौ, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ पूर्व सूबेदार देव कुमार यादव, सुनील यादव प्रधान नारायणपुर, जितेंद्र यादव बुंदेली टार्जन, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, ब्लॉक कमासिन मीडिया प्रभारी अमित यादव वीरा, जिला मीडिया प्रभारी सामवेद यादव, संजय कुमेढा,प्रदीप, कौशल आदि बड़ी संख्या क्षेत्रीय जन में मौजूद रहे
रिपोर्ट : सुनील यादव
















