गंगा दशहरा पर सजेगा दशाश्वमेध घाट: गंगा सेवा निधि 22 कुंटल फूल मालाओं से कर रही भव्य श्रृंगार;

वाराणसी: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर काशी का दशाश्वमेध घाट भव्य रूप से सजाया जा रहा है। गंगा सेवा निधि द्वारा घाट को 22..

वाराणसी:

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर काशी का दशाश्वमेध घाट भव्य रूप से सजाया जा रहा है। गंगा सेवा निधि द्वारा घाट को 22 कुंटल फूल मालाओं से अलौकिक श्रृंगार किया जा रहा है।

गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों ने बताया कि गंगा दशहरा पर मां गंगा के अवतरण दिवस को विशेष बनाने के लिए घाट को गेंदे, गुलाब, चमेली और बेला के फूलों से सजाया जाएगा। सीढ़ियों, गंगा आरती स्थल और पूरे घाट परिसर को फूल मालाओं से दिव्य रूप दिया जाएगा।

गंगा दशहरा पर हर साल लाखों श्रद्धालु काशी पहुंचते हैं। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। इस बार फूलों की भव्य सजावट से घाट का नजारा और भी मनमोहक होगा।

गंगा सेवा निधि दशकों से गंगा दशहरा और देव दीपावली जैसे पर्वों पर घाट की सजावट और गंगा आरती का आयोजन करती आ रही है। इस बार भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के साथ भव्य आयोजन की तैयारी की गई है।

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed