चकिया :प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण, वार्ड नंबर 5 में भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान;

प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा “नवनिर्माण के नव वर्ष – विकसित भारत, विकसित उत्तर..

प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा “नवनिर्माण के नव वर्ष – विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश” अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर 5 में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस के बीच पहुंचकर पत्रक वितरित किए और सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 9 वर्षों में विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

वहीं अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं और उनके सुझाव भी प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल , राजकुमार जायसवाल सभासद रवि गुप्ता,अरविंद खरवार मौजूद रहे।

रिपोर्ट – शुभम मोदनवाल

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed