चंदौली: पर्यावरण दिवस पर गंगा तट हुआ हरा-भरा, गंगा समिति व टास्क फोर्स ने किया पौधरोपण;

चदौली: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति चंदौली द्वारा गंगा तट पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में गंगा टास्क..

चदौली:

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति चंदौली द्वारा गंगा तट पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में गंगा टास्क फोर्स 137BN GR बटालियन के देवेन्द्र सिंह की टीम, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून की गंगा प्रहरी टीम और महात्मा गांधी महिला स्वयं सहायता समूह ने सक्रिय भागीदारी की।

जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद ने उपस्थित जनों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट सच्चिदानंद सिंह साहनी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विकास पांडेय तथा गंगा प्रहरी दीनदयाल निषाद मौजूद रहे

इस दौरान सभी को गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। गंगा प्रहरियों ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग बंद कर नदियों को अविरल-निर्मल रखने की अपील की।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जनचेतना जागृत करना और नमामि गंगे अभियान को जन-आंदोलन बनाना रहा।

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed