उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान का आयोजन मुगलसराय के होटल सरस्वती में किया गया ।
जिसमें अनेकों क्षेत्र से कई सारे उत्तर प्रदेश के प्रतिभाओं को अलग अलग क्षेत्रों में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में “सौरभ केशरी” के द्वारा किए गए खेलो में कर्मठ प्रयास जैसे वर्ष 2024 – 25 में “राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया” की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का हेड कोच नियुक्त किया गया।
राजकीय स्कूल भुईली से वर्ष 2025-26 में उनके प्रशिक्षण से 24 बच्चों को राज्यस्तरीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कराई गई।
जिसमें से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया SGFI द्वारा कराई गई, राष्ट्रीय स्तर पर की प्रतियोगिताओं में 6 बच्चों ने क्वालीफाई किया ।
एक बच्चे ने इस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किया बाद में उस बच्चे को मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में,₹50000 की नगद राशि देने की घोषणा हुई ।
सर के द्वारा 9 राष्ट्रीय थांगटा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर 4 कांस्य पदक प्राप्त किया।
वर्ष 2025 – 26 में सौरभ केशरी के द्वारा प्रशिक्षण दिए गए अबतक कुल 4 खिलाड़ियों का सिलेक्शन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ।
इनके अलावा केसरी स्पर्श एन जी ओ के माध्यम से कई सारे स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने कार्य करते है,
इस समर्पण को देखते हुए उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के द्वारा खेल सेवा सम्मान के तौर पर सौरभ केशरी को सम्मानित किया गया।
सौरभ केसरी ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने परिवार को दिया जिन्होंने इस कार्य के लिए उन्हें सदैव प्रोत्साहित किया और उनका साथ दिया।
रिपोर्ट – सौरभ केसरी
















