चन्दौली
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के कुशल पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम डांडी स्थित मेडविन हॉस्पिटल के सामने, वाराणसी-मुगलसराय मुख्य मार्ग (जीटी रोड) पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध इर्टिगा कार (वाहन संख्या MH01BY2330) को रुकने का इशारा किया गया। वाहन चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर वाहन को कुछ दूरी पहले ही रोक दिया गया तथा उसमें बैठे व्यक्तियों द्वारा उतरकर भागने का प्रयास किया गया। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्तियों में दो पुरुष एवं एक महिला शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम क्रमशः हेमन्त कुमार सरोज (उम्र 34 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़), राहुल तिवारी (उम्र 25 वर्ष, निवासी बक्सर, बिहार) तथा मन्जू देवी (उम्र 45 वर्ष, निवासी गया, बिहार) बताया।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अवैध गांजा उड़ीसा से लाकर वाराणसी क्षेत्र में छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने का कार्य करते हैं। बरामद गांजे का इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन किया गया, जिसमें कुल वजन 08 किलोग्राम 500 ग्राम पाया गया।
उक्त बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्तियो को दिनांक 19.04.26 को समय करीब 15.35 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्तगण –
1. राहुल तिवारी पुत्र मनजी तिवारी नि. धनबखरा थाना नवानगर जनपद बक्सर बिहार उम्र 25 वर्ष
अपराधिक विवरण –
मु0अ0सं0 – 123/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली चन्दौली जनपद चन्दौली।
मु0अ0सं0 – 169/24 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली चन्दौली जनपद चन्दौली।
मु0अ0सं0 – 183/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
2. हेमन्त कुमार सरोज पुत्र मुन्नी लाल सरोज निवासी काजीपुर कुण्डा प्रतापगढ़ उम्र 34 वर्ष
अपराधिक विवरण –
मु0अ0सं0 – 183/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
3. मन्जू देवी पत्नी शंकर पासवान नि. रक्सा थाना गुरुआ जनपद गया बिहार उम्र 45 वर्ष
अपराधिक विवरण –
मु0अ0सं0 – 183/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
विवरण बरामदगी –
8 किग्रा 500 ग्राम अवैध गाँजा ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह कोतवाली मुगलसराय चन्दौली ।
उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी रेलवे कालोन थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
उ0नि0 शिव पूजन बिन्द चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
हे0का0 सुशील यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
हे0का0 अभिषेक दूब थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
हे0का0 अभिषेक यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
म0हे0का0 निर्मला मौर्या थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
म0हे0का0 सुनीता यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
का0 अरविन्द सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
रिपोर्ट – ईशान मिल्की
















