वाराणसी: CM पर आपत्तिजनक AI वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस ने भेजा जेल;

वाराणसी: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक और भड़काऊ AI वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने के आरोप में चेतगंज थाना पुलिस ने ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार..

वाराणसी:

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक और भड़काऊ AI वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने के आरोप में चेतगंज थाना पुलिस ने ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भाजपा के करीब एक दर्जन पदाधिकारियों ने चेतगंज इंस्पेक्टर को लिखित शिकायत दी थी। आरोप था कि आरोपी ने AI की मदद से मुख्यमंत्री का वीडियो बनाकर समाज में विद्वेष और नफरत फैलाने की कोशिश की।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुरंत छापा मारकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IT एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

चेतगंज पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है। इस कार्रवाई से साफ है कि वाराणसी कमिश्नरेट सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल अफवाह फैलाने वालों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। समय रहते की गई गिरफ्तारी से आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

इंस्पेक्टर चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, चौकी इंचार्ज नाती इमली संदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल पुनीत कुमार सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

वाराणसी कमिश्नरेट ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या विद्वेष फैलाने वाला कंटेंट पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports