बागपत:
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों ने CBSE कक्षा 12 के नतीजों में एक बार फिर जनपद में परचम लहराया है। स्कूल के 10 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
टॉपर लिस्ट:
यश मित्तल ने 96.8% अंकों के साथ जनपद में टॉप किया। वंशिका त्यागी 96.4%, रिया धामा 93.6%, देवांशी 93.2%, यानीका शर्मा 92.4%, मिस्टी गर्ग व स्नेहा जैन 92.2%, निशु 90.8% अंकों के साथ टॉपर सूची में शामिल हुए।
विषयवार कमाल:
यश मित्तल ने कंप्यूटर साइंस में 98, केमिस्ट्री में 96, मैथ्स में 95 और पेंटिंग में 100/100 अंक पाए। वंशिका त्यागी ने बिजनेस स्टडी में 96, इंग्लिश में 95, पेंटिंग में 100 अंक हासिल किए। रिया धामा, मिस्टी गर्ग ने भी पेंटिंग में 100 में 100 अंक बटोरे। खुशी खान ने केमिस्ट्री में 95 और बायो में 93 अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्कूल ने किया सम्मानित:
रिजल्ट पर खुशी जताते हुए स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने सभी टॉपर्स को पुरस्कृत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बबलेश, राजीव, शिवम, हनित, इमरान, नसीम, गौरव, कृष्ण, प्रवेश, प्रशांत, विकास, सुमित, सुमन, ममता, गीता, सिंपल, शिवानी, ज्योति, पूजा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सेंट एंजेल्स के छात्र लगातार जनपद टॉपर रहे हैं और इस बार भी परंपरा कायम रखी है।
रिपोर्ट – विवेक जैन
















