गेटवे के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने पर मनाया जश्न;

बागपत: CBSE 12वीं का रिजल्ट आते ही गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, बागपत के परिसर में जश्न का माहौल बन गया। शत-प्रतिशत रिजल्ट और दर्जनों छात्रों के..

बागपत:

CBSE 12वीं का रिजल्ट आते ही गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, बागपत के परिसर में जश्न का माहौल बन गया। शत-प्रतिशत रिजल्ट और दर्जनों छात्रों के 90% से ऊपर आने पर मेधावियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस कर सफलता मनाई।

स्ट्रीम टॉपर:

साइंस स्ट्रीम में काव्य चौहान ने 96.2% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वंशिका शर्मा 94% के साथ द्वितीय और मेघा चौहान 93.6% के साथ तृतीय रहीं। कॉमर्स में वंशक ने 96.4% से टॉप किया, अलास्का 96% के साथ दूसरे और छवि 93.2% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। ह्यूमैनिटीज में गुंजन ने 95.6% और वाइटली ने 92% अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया।

प्रिंसिपल ने किया सम्मानित:

प्रधानाचार्य अमित चौहान ने सभी टॉपर्स और मेधावी छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “आज गेटवे परिवार के लिए गौरव का दिन है। बच्चों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ये नतीजा मिला है।” उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षक टीम को बधाई दी।

इस मौके पर संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, सवेरा जैन, मनोरमा, नेहा नैन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट – विवेक जैन

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports