खेकड़ा, बागपत:
CBSE कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेकड़ा ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में जश्न का माहौल है।
टॉपर लिस्ट:
विज्ञान वर्ग में मेधावी छात्रा मानवी ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। कॉमर्स वर्ग में अर्जुन तोमर 91% अंकों के साथ द्वितीय और दिव्या गर्ग 89% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रबंधन ने दी बधाई:
विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र धामा और उपप्रबंधक अंकित धामा ने छात्रों की इस शानदार सफलता पर हर्ष जताया। प्रबंधक देवेंद्र धामा ने कहा, “इन छात्रों की मेहनत और लगन ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह परिणाम हमारे शिक्षण स्तर की गुणवत्ता का प्रमाण है।” उपप्रबंधक अंकित धामा ने कहा कि मानवी और अर्जुन जैसे परिश्रमी छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
प्रधानाचार्य बोले:
प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम को दिया। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट – विवेक जैन
















