वाराणसी
महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नव सृजन फाउंडेशन द्वारा बुधवार 22 अप्रैल को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को उनके हुनर से पहचान और सम्मान दिलाना था।

प्रतियोगिता में गंगा गुप्ता सहित कुल 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल के अनुसार कुमारी प्रियंका ने प्रथम, अंजली अग्रहरी ने द्वितीय और आस्था गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य 22 प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

संस्था अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने कहा कि हुनर के जरिए महिलाएं समाज और परिवार में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। फाउंडेशन आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा।
















