वाराणसी
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा इकाई द्वारा विश्व मजदूर दिवस, समाजवादी चिंतक मधु लिमये की जयंती एवं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर केंद्रीय ग्रंथालय प्रांगण में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत इकाई उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने मजदूरों की समस्याओं पर विचार रखकर की। प्रतीक यादव ने भगवान बुद्ध के जीवन संदेश और मधु लिमये की समाजवादी सोच पर प्रकाश डाला। रंजना जी ने मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय पर बात रखी।
मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने मजदूरों के संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई पर चर्चा की। सपा प्रदेश सचिव दिलशाद अहमद ने मजदूरों की समस्याओं को अनुभवों के माध्यम से समझाया। रिसर्च स्कॉलर सुजीत यादव ने बुद्ध और मधु लिमये के जीवन से जुड़ी बातें साझा कीं।
विधि संकाय के छात्र अमन मौर्य और प्रवक्ता शिवम ने मजदूरों से जुड़े पेंशन व कानून के मुद्दों पर चर्चा की। अंत में इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव ने धन्यवाद ज्ञापन कर समाजवादी विचारधारा मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं और पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल
















