घमहापुर में व्यापारी मनीष सिंह की हत्या: व्यापार मंडल ने की NSA व 2 करोड़ मुआवजे की मांग;

वाराणसी (बड़ागांव) फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर (भरथरा) गांव में चार दिन पहले व्यापारी मनीष सिंह की निर्मम हत्या से इलाके में तनाव है। इस..

वाराणसी (बड़ागांव)

फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर (भरथरा) गांव में चार दिन पहले व्यापारी मनीष सिंह की निर्मम हत्या से इलाके में तनाव है। इस मामले में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, महिला जिलाध्यक्ष राधिका तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत जायसवाल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता, युवा प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रहरि, मोरेला व्यापार मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव, जिला महामंत्री बृजमोहन केसरी, व्यापारी नेता अमित सिंह, रितेश सिंह, महिला पत्रकार विजय लक्ष्मी तिवारी और सतीश प्रजापति पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा व्यापार मंडल परिवार के साथ खड़ा है।

व्यापारियों ने घटना की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

व्यापार मंडल की प्रमुख मांगें:

1. दोषियों पर रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई हो

2. परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा, मनीष की पत्नी को सरकारी नौकरी और 2 बीघा जमीन दी जाए

3. तीनों बच्चों की शिक्षा मुफ्त की जाए

4. आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए

5. मांगें न माने जाने पर व्यापारी धरना-प्रदर्शन करेंगे

DCP से मुलाकात:

व्यापारियों ने गोमती जोन DCP नीतू कादयान से भी मुलाकात की। DCP ने कहा, _”यहां जाति-धर्म नहीं, अपराधी है तो सजा है। कानून सबके लिए बराबर है। कानून से खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।”_ उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधी कितना भी शातिर हो, सलाखों के पीछे जाएगा।

DCP ने बताया कि अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकी की तलाश जारी है। उनके कुशल नेतृत्व से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। व्यापारियों ने कहा कि DCP नीतू कादयान जैसी ईमानदार अधिकारी के रहते न्याय जरूर मिलेगा। वरुणा जोन में भी उनकी न्यायप्रियता विख्यात है।

रिपोर्ट – विजय लक्ष्मी तिवारी

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports