शहाबगंज:
हनुमान मंदिर परिसर में किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसानों का जुटान हुआ। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मनी चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष झब्बू सोनकर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
इस दौरान किसानों ने बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद किसानों ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में शहाबगंज बाजार में जलभराव, नाली जाम, जर्जर विद्युत तारों और आसपास फैली गंदगी की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
मंडल प्रवक्ता मनी चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा टिकैत ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। आज भी किसान मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। प्रशासन तत्काल संज्ञान ले।
रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम
















