वाराणसी
वाराणसी लोहता क्षेत्र के कोटवां डिहवा हरिजन बस्ती से लेकर टकहीया पुल तक नाले का गंदा पानी घरों में घुसने से हिंदू और मुस्लिम दोनों बस्तियों के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला जाम होने की मुख्य वजह टकहीया पुल के पास बना तबेला है।

पीड़ितों का कहना है कि तबेला मालिक राजेश पाल और छोटू पाल भैंसों का गोबर सीधे नाले में बहा देते हैं, जिससे नाला पूरी तरह जाम हो गया है। चौरा माता मंदिर से सटा बहुत पुराना नाला अब मंदिर तक गंदा पानी छोड़ रहा है।
ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य रामाश्ररे प्रजापति और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिज़वान से कई बार गुहार लगाई, लेकिन आज तक नाले की सफाई नहीं कराई गई।
स्थानीय निवासी बलिराम ने बताया, “हम सब बहुत मुश्किल से रह रहे हैं। कुछ लोगों की लापरवाही से नाला आगे जाम हो गया है। बरसात में हालात और खराब हो जाएंगे।

नाले की गंदगी से परेशान लोगों में रुस्तम अली, नदीम हकीम, बबलू, असगर अली, आजाद, इकबाल, राजू, अनवर, सोनी, शकील उर्फ चुनना, सद्दाम, शहजाद, मनसब, असीम अली, अब्दुल रहमान और मनोज कुमार शामिल हैं।
सभी ने प्रशासन से जल्द नाला सफाई और तबेला मालिकों पर कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
















