इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन(आईएए) के केंद्रीय प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों का पद ग्रहण शपथ समारोह संपन्न;

वाराणसी न्यूज :- अधिवक्ताओं का संगठन “इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन” के निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यगण का पद ग्रहण शपथ समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मलदहिया,..

वाराणसी न्यूज :-

अधिवक्ताओं का संगठन “इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन” के निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यगण का पद ग्रहण शपथ समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मलदहिया, वाराणसी स्थित सिंह निकेतन, सभागार में संपन्न हुआ।

एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य गण का निर्वाचन जनवरी में 2026 में संपन्न हुआ था।

जिसमें निम्नलिखत पदाधिकारी केंद्रीय अध्यक्ष- डा.अरविंद गांधी एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – तारकनाथ गांगुली एडवोकेट, उपाध्यक्ष शशि वर्मा एडवोकेट, महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, मंत्री राजन कुमार एडवोकेट, संयुक्त मंत्री गण पवन कुमार विश्वकर्मा एडवोकेट, अखिलेश कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव एडवोकेट एवं सर्वश्री हरीश एडवोकेट, बलदाऊ एडवोकेट, डा.सुल्तान खान एडवोकेट को प्रबंध प्रबंधकारिणी समिति का सदस्य चुना गया था,

जिनका पद ग्रहण शपथ समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ।

निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों का पद ग्रहण शपथ कार्यक्रम समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह ने दिलाया।

इस मौके पर बतौर विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यगण के पद ग्रहण शपथ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन तथा वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह ने पद ग्रहण शपथ समारोह के बाद “इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन” से संबंधित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता बार और बेंच की मर्यादा को बनाए रखते हुए अदालतों में अपने कार्य को संपादित करने तथा एसोसिएशन के उद्देश्यों के अनुरूप प्रत्येक कार्य करेंगे क्यों कि अधिवक्ता स्वयं बार और बेंच की मर्यादा है।

तथा उन्होने यह भी आशा व्यक्त किया कि इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन एवं उसके पदाधिकारी अधिवक्ता हित में कार्य करने तथा वादकरियों के हितों की भी रक्षा का ध्यान रखेंगे जिससे न्याय व्यवस्था पर लोगों की अटूट विश्वास कायम रहे।

समारोह की अध्यक्षता सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डा. राम अवतार पाण्डेय ने किया।

इस मौके पर अधिवक्ताओं में अरविंद कुमार राय, अभिषेक राय, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र नाथ शर्मा, जवाहीर लाल गुप्ता, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed