वाराणसी
रामनगर के बलुआ घाट स्थित निषाद समाज द्वारा विधायक कैण्ट सौरभ श्रीवास्तव का भव्य सम्मान किया गया। निषाद समाज के लोगों ने कहा कि हर संकट की घड़ी में विधायक सौरभ श्रीवास्तव उनके बीच उपस्थित रहते हैं और हमेशा समाज के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं।
समाज के लोगों का यह भी कहना था कि कई बार आग्रह करने के बावजूद विधायक सम्मान समारोह में आने से विनम्रतापूर्वक मना कर देते थे, लेकिन रामनगर भ्रमण के दौरान निषाद समाज के लोग उन्हें अपने कार्यक्रम स्थल पर ले गए, जहां पूरे उत्साह और सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन मां गंगा निषादराज जन एकता समिति के अध्यक्ष बबलू निषाद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रामनगर क्षेत्र का समस्त निषाद समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा। समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से विधायक सौरभ श्रीवास्तव का स्वागत एवं सम्मान किया।
सम्मान समारोह के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि “सम्मान के वास्तविक अधिकारी आप लोग हैं, क्योंकि निषाद समाज ने भगवान श्रीराम की नैया पार लगाई थी और भगवान श्रीराम हमारे आराध्य हैं। इसलिए मैं अपनी ओर से पूरे निषाद समाज का सम्मान और आभार व्यक्त करता हूं।”उन्होंने आगे कहा कि “जब भी निषाद समाज मुझे पुकारेगा, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा और हर संभव सहयोग करूंगा।
कार्यक्रम के अंत में विधायक सौरभ और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने निषाद समाज के साथ बाटी-चोखा ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष बबलू निषाद, अयोध्या निषाद, द्वारिका निषाद, अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह बघेल, रवि जायसवाल, सृजन श्रीवास्तव, मुन्ना निषाद, पार्षद लल्लन सोनकर, रितेश राय, रितेश पाल, राजकुमार सिंह, धनंजय साहनी, त्रिलोकी निषाद, रमेश साहनी, गोरख निषाद, मंगरू निषाद, राधेश्याम निषाद, आकाश साहनी, रोहित निषाद, रामजनम निषाद, भुलान निषाद, कालूराम निषाद, मनोज निषाद, जय सिंह चौहान, ऋषभ सिन्हा, अनुराग श्रीवास्तव, कंचन निषाद, तेतरा निषाद, रंजना निषाद व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।















