व्यापारियों की एकता का प्रतीक बना शहीद दिवस कार्यक्रम, गूंज उठा गल्ला मंडी परिसर;

जौनपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारिक आंदोलन में शहीद हुए व्यापारियों की याद में गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर आयोजित “शहीद..

जौनपुर:

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारिक आंदोलन में शहीद हुए व्यापारियों की याद में गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर आयोजित “शहीद दिवस” कार्यक्रम ने व्यापारियों के दिलों में नया जोश और संघर्ष की नई चेतना भर दी। कार्यक्रम में व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि व्यापारी समाज अब अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगा और शहीद व्यापारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर हर वर्ष 26 मई को उन वीर व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। जिन्होंने व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल टैक्स देने वाला वर्ग नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। और जब-जब व्यापारियों पर अन्याय हुआ है। तब-तब व्यापारियों ने संघर्ष कर इतिहास लिखा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला संरक्षक राजदेव यादव ने शहीद व्यापारियों को “व्यापार जगत के अमर वीर” बताते हुए कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा। वहीं नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि अब तक व्यापारिक आंदोलनों में 14 व्यापारी शहीद हो चुके हैं। जिनमें जौनपुर के स्व. अशोक राय का नाम पूरे प्रदेश में सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर 1993 को व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए दिया गया उनका बलिदान आज भी व्यापारियों के दिलों में जिंदा है।

प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर एवं प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारियों का यह संगठन केवल व्यापार नहीं बल्कि सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला परिवार है। शहीद व्यापारियों की याद में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा आने वाले समय में व्यापारी एकता का सबसे बड़ा संदेश बनेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, संजय केडिया, अमर जौहरी, मधुसूदन बैंकर, अनिल कुमार वर्मा, विजय गुप्ता, संतोष कुमार साहू, गुलजारीलाल गुप्ता, ज्ञानेंद्र साहू, सुनील जायसवाल, डी.के. अग्रवाल, राकेश जायसवाल, मंगला प्रसाद साहू, शाहिद मंसूरी, दाऊ जी, चंदन सेठ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष हफिज़ शाह ने किया तथा आभार नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि ने व्यक्त किया।

व्यापारी एकता जिंदाबाद शहीद व्यापारियों का बलिदान अमर रहे।

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports