बुलंदशहर में आयोजित सेकेंड गतका गोल्ड कप में डेकाथलान रामनगर का दबदबा: 3 गोल्ड, 1 ब्रॉन्ज जीता;

बुलंदशहर: बुलंदशहर में आयोजित ‘सेकेंड गतका गोल्ड कप’ प्रतियोगिता में डेकाथलान स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट्स स्कूल, रामनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 3 गोल्ड..

बुलंदशहर:

बुलंदशहर में आयोजित ‘सेकेंड गतका गोल्ड कप’ प्रतियोगिता में डेकाथलान स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट्स स्कूल, रामनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 3 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। संस्थान की तीनों छात्राओं ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पदक तालिका:

1. अंडर-17 फर्री सोती: जागृति ने स्वर्ण पदक जीता। रिया सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। 

2. अंडर-14 फर्री सोती: अदिति प्रियदर्शी ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

3. अंडर-17 टीम इवेंट: डेकाथलान की टीम ने बेहतरीन तालमेल से गोल्ड मेडल जीता।

कोच सौरभ केशरी और स्वाती जयसवाल ने खिलाड़ियों को तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार किया। टीम मैनेजर करन तिवारी ने प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।

बुलंदशहर में हुई इस प्रतियोगिता में रामनगर के खिलाड़ियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डेकाथलान स्पोर्ट्स स्कूल लगातार मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में बच्चों को आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के लिए प्रेरित कर रहा है।

रिपोर्ट : सौरभ केशरी

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed