थाना लोहता पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कुल 54.160 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया;

वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह‘ के तहत लोहता पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है।..

वाराणसी:

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह‘ के तहत लोहता पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने सभईपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक मालवाहक ट्रक से 54.160 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए है। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वकील बिन्द 29 वर्ष पुत्र स्व. राधेश्याम बिन्द, निवासी ग्राम रंगपुर, थाना दरियाव, जनपद रोहतास, बिहार के रूप में हुई है।

दिनांक 19.05.2026 को शाम करीब 4:50 बजे लोहता पुलिस और एसओजी टीम सभईपुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। तभी हरहुआ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह बिहार से प्रयागराज फल लेने जा रहा है। सघन तलाशी लेने पर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

थाना लोहता में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-0162/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में की गई।

रिपोर्ट : विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed