भाजपा नेता शुभम मोदनवाल बने वैश्य समाज चकिया के नगर अध्यक्ष: पूर्व चेयरमैन संतोष खरवार ने अंगवस्त्र पहनाकर दी बधाई;

चकिया/चंदौली वैश्य समाज उत्तर प्रदेश संगठन में भाजपा नेता एवं समाजसेवी शुभम मोदनवाल को चकिया नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद लगातार उन्हें बधाई देने..

चकिया/चंदौली

वैश्य समाज उत्तर प्रदेश संगठन में भाजपा नेता एवं समाजसेवी शुभम मोदनवाल को चकिया नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद लगातार उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पूर्व चेयरमैन संतोष खरवार बुधवार को चकिया स्थित शुभम मोदनवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां उन्होंने अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष शिवरतन गुप्ता को भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

पूर्व चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा सामाजिक एकता और संगठन की ताकत रहा है तथा युवाओं को नेतृत्व में आगे आने का अवसर मिलना समाज के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुभम मोदनवाल अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करेंगे।

वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि संगठन लगातार समाज को मजबूत करने एवं युवाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शुभम मोदनवाल के नगर अध्यक्ष बनने से चकिया क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

वहीं नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभम मोदनवाल ने संगठन के प्रदेश नेतृत्व एवं समाज के वरिष्ठ लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को जोड़ना तथा समाजहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – शुभम मोदनवाल

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed