वाराणसी
दिनाँक 26.04.2026 को वाहिनी में 09 महीने से आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आ0 नागरिक पुलिस का सम्पूर्ण प्रशिक्षण उपरांत दीक्षांत परेड समारोह -2026 का आयोजन किया गया.
जिसमें परीक्षा में सम्मिलित कुल 594 रिक्रूट आ0 दीक्षांत परेड समारोह में सम्मिलित हुए. परेड ग्राउंड को काफी अच्छे तरीके से सजाया गया. सर्वप्रथम प्रातःकालीन सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस ) द्वारा दीक्षांत परेड की सलामी ली गई.
तत्पश्चात दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि मनोज कुमार सोनकर (आईपीएस )- पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी,अनुभाग वाराणसी के परेड ग्राउंड आगमन पर सेनानायक द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.
तत्पश्चात महोदय द्वारा दीक्षांत परेड का जनरल सैल्यूट सलामी शस्त्र की सलामी ली गई.


परेड कमांडर द्वारा महोदय को परेड का विवरण दिया गया. तत्पश्चात महोदय द्वारा फूलों से सजे हुए जीप से परेड का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के उपरांत पूरी परेड द्वारा प्लाटूनों के कॉलम में मंच से गुजारा गया एवं मुख्य अतिथि को मान- सलाम दिया गया. कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते जवानों को देखकर उपस्थित जवानों के परिवारजनों एवं जनता जनार्दन द्वारा करतल ध्वनियों के साथ उत्साहवर्धन किया गया.
आज “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ“द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ में दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर उनके संबोधन को परेड ग्राउंड पर बड़े-बड़े स्क्रीन लगाकर जवानों को सुनाया गया.

तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

इस अवसर पर सेनानायक द्वारा अपने संबोधन में सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया. मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में आगे आने वाली ड्युटियों को सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ संपादित करने हेतु प्रेरित किया गया एवं सभी जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई.
मुख्य अतिथि मोदी द्वारा समस्त टोली के आईटीआई,पीटीआई को भी पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार प्रदान करने के उपरांत उत्तीर्ण विद्यार्थी नागरिक पुलिस को मुख्य अतिथि मह द्वारा सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलायी गई. शपथ के उपरांत परेड को सलामी शस्त्र में धीरे चाल से मंच के बगल से गुजारा गया.

कार्यक्रम के अंत में सेनानायक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

तत्पश्चात प्रत्येक टोली का मुख्य अतिथि एवं सेनानायक के साथ ग्रुप फोटो लिया गया.

आज के इस समारोह में शामिल होने हेतु दर्शकों एवं जवानों के परिवार जनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सेनानायक द्वारा सभी के लिए नाश्ते,खाना,पानी की उचित प्रबंध किया गया था.
इस समारोह में प्रमोद कुमार यादव -उपसेनानायक कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल, गौरव त्रिपाठी -RTC प्रभारी , सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं उत्तीर्ण विद्यार्थी नागरिक पुलिस के परिवारजन, मीडिया टीम, जनता जनार्दन उपस्थित रहे..
















