मोतिहारी पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी स्वर्ण प्रभात का एक्शन, एक साथ 88 पुलिस अधिकारियों का तबादला;

मोतिहारी, बिहार: पूर्वी चंपारण पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और पारदर्शिता लाने..


मोतिहारी, बिहार:

पूर्वी चंपारण पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और पारदर्शिता लाने के लिए कड़ा कदम उठाते हुए एक साथ 88 पुलिस पदाधिकारियों का सामूहिक तबादला कर दिया है।

तबादला किए गए सभी 88 अधिकारी सब-इंस्पेक्टर और एएसआई रैंक के हैं। ये सभी जिले के विभिन्न थानों में दो वर्षों से अधिक समय से जमे हुए थे। एसपी के इस अचानक और कड़े एक्शन से पूरे जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया कि इस व्यापक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाना और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहने से पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली में एकरसता आ जाती है, जिसका सीधा असर दैनिक पुलिसिंग पर पड़ता है।

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक जमे रहने से कई बार स्थानीय स्तर पर व्यक्तिगत संबंध या बाहरी प्रभाव पुलिस अधिकारियों की निष्पक्ष कार्यशैली को प्रभावित करते हैं। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए इस गठजोड़ को तोड़ना बेहद जरूरी था। सभी 88 अधिकारियों को एक अनुमंडल से दूसरे अनुमंडल के थानों में स्थानांतरित किया गया है।

एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए थानों में योगदान देने और लंबित मामलों की फाइलें नए प्रभारियों को सौंपने का कड़ा निर्देश दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने चेतावनी दी है कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने वाले और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी

रिपोर्ट – अमरजीत सिंह

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed