मोतिहारी, बिहार:
बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। एंटी लिकर टास्क फोर्स (ALTF) ने मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर शराब के एक बड़े गोदाम का भंडाफोड़ किया है।

ALTF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर में छापा मारा। जांच में सामने आया कि तस्करों ने घर को ही शराब का गोदाम बना रखा था। मौके से किंगफिशर बियर समेत भारी मात्रा में अंग्रेजी और विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है।
पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की है। बरामद शराब की गिनती और कीमत का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह खेप बड़ी मात्रा में बताई जा रही है।
ALTF की इस कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, फिर भी तस्कर लगातार नए-नए तरीके से शराब की आपूर्ति कर रहे हैं।
रिपोर्ट – अमरजीत सिंह
















