वाराणसी जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन अंडर-11 से अंडर-19 वर्ग के फाइनल संपन्न;

वाराणसी वाराणसी जिले टेबल टेनिस प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन सनबीम स्कूल ग्रुप के निदेशक “हर्ष मधोक” ने किया। पहले दिन..

वाराणसी

वाराणसी जिले टेबल टेनिस प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन सनबीम स्कूल ग्रुप के निदेशक “हर्ष मधोक” ने किया।

पहले दिन हुए मैच के परिणाम कुछ इस तरह रहे.

अंडर11 बालिका वर्ग के फाइनल में सृष्टि सिंह (सीड एकेडमी) ने अन्वी निगम (सनबीम वरुणा) को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर -11 बालक वर्ग के फाइनल में दक्ष चंदानी (स्प्रिंट एकेडमी) ने रिधान खंडेलवाल (डी पी एस वाराणसी) को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर -13 बालिका वर्ग के फाइनल में कृत्वि गोयल (सनबीम अन्नपूर्णा) ने रितिशा वाधवानी (स्प्रिंट एकेडमी) को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-13 बालक वर्ग के फाइनल में सम्मम लखमानी (सीड एकेडमी) ने ध्रुव तोलानी (सीड एकेडमी) को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर -19 बालिका वर्ग के फाइनल में सौम्या सिंह (डी पी एस वाराणसी) ने आयुषी सिंह (सनबीम वरुणा) को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया यह सूचना वाराणसी टेबल टेनिस संघ की “सचिव सरिता गोकर्ण” ने दी।

टूर्नामेंट के चीफ़ रेफरी प्रीतम सिंह तथा डिप्टी रेफरी साक्षी शर्मा रहे।

रिपोर्ट – रामबिलास यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed