मीरजापुर:
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान में चुनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चुनार पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
25 मई 2026 को उप-निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चुनार सेटेलमेंट एरिया सद्दोपुर निवासी अभिषेक यादव उर्फ मन्नू यादव पुत्र सीताराम यादव को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ थाना चुनार में मु0अ0सं0-227/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
रिपोर्ट : राहुल मोदनवाल
















