प्रयागराज: सामाजिक कार्यकर्ता बीरेन्द्र मिश्र को जान से मारने की धमकी, PM-CM तक भेजी शिकायत;

प्रयागराज: ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया के एंटी करप्शन सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार मिश्र को कोरांव में जान से मारने की धमकी मिली है।..

प्रयागराज:

ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया के एंटी करप्शन सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार मिश्र को कोरांव में जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप है कि जय महाकाल ट्रेडर्स फर्म के संचालक देवेंद्र कुमार सिंह पटेल ने 13 मई 2026 को अपने भाई जय सिंह पटेल व 15 सहयोगियों के साथ कोरांव मार्केट में उन्हें घेरकर गाली-गलौज की और धमकाया।

बीरेन्द्र मिश्र किसी तरह जान बचाकर कोरांव ब्लॉक पहुंचे और सहायक विकास अधिकारी के कार्यालय में शरण ली। आरोप है कि देवेंद्र सिंह व उसके सहयोगी वहां भी मारने पहुंच गए। सूचना पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार मिश्र व राकेश मिश्रा ने हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

बीरेन्द्र मिश्र का आरोप है कि देवेंद्र सिंह पहले भी उनके घर शराब पीकर धमकी दे चुका है। जीएसटी जांच की बात कहने पर आरोपी भड़क गया था। अब देवेंद्र सिंह, जय सिंह पटेल, कृष्णकांत सिंह पटेल व ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह पटेल अपने सहयोगियों के साथ जान से मारने की फिराक में हैं।

बीरेन्द्र मिश्र ने 14 मई 2026 को प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री, यूपी मानवाधिकार आयोग, डीजीपी, डीएम प्रयागराज, सीडीओ, पुलिस आयुक्त, एसीपी मेजा व थानाध्यक्ष कोरांव को रजिस्टर्ड शिकायत भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उनके या परिजन के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो नामित व्यक्ति जिम्मेदार होंगे।

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed