वाराणसी:
कमिश्नरेट वाराणसी के जंसा थाने में तैनात ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ उप निरीक्षक पवन कुमार यादव का तबादला थाना मिर्जामुराद, गोमती जोन कर दिया गया है।
लंबे समय तक जंसा कस्बा चौकी इंचार्ज और थाने में अटैच रहकर उन्होंने पुराने लंबित मामलों का दिन-रात मेहनत कर निस्तारण कराया। उनकी कार्यशैली की पूरे क्षेत्र में सराहना होती रही।
आज थाना परिसर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा व पूरे स्टाफ ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा, “पवन यादव जैसे नेक और ईमानदार अधिकारी की कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने अपनी ड्यूटी को सर्वोपरि रखा। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
















