वाराणसी: कांग्रेस ने फूंके मोदी-योगी-धर्मेंद्र प्रधान के छायाचित्र, महोबा कांड पर राज्यपाल को ज्ञापन;

वाराणसी, 25 मई: भाजपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का पुतला फूंके जाने के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार..

वाराणसी, 25 मई:

भाजपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का पुतला फूंके जाने के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर करारा जवाब दिया। जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के छायाचित्र फूंककर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने “मोदी-योगी शर्म करो”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “जनविरोधी सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाए। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाएं तोड़ी हैं। “भाजपा नेताओं को समझ लेना चाहिए कि विरोध की आवाज दबाई नहीं जा सकती। जिस भाषा में मिलोगे, उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। हम डरने वाले नहीं हैं।”

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हथकंडे अपना रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमराई है, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं, महंगाई-बेरोजगारी से जनता त्रस्त है।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महोबा की दलित बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि महोबा की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। प्रदेश सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल है। कांग्रेस ने मांग की- 1. सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। 2. फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र न्याय हो। 3. पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद, सुरक्षा और पुनर्वास मिले।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष केवल महोबा की एक बेटी का नहीं, प्रदेश की हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई है। न्याय मिलने तक कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जिला मुख्यालय परिसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में जिला/महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्ट : विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed